फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हल्की बारिश से मिली थोड़ी राहत

Sat, 13 Jul 2024 07:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शुक्रवार को सुबह के समय हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर से उमस भरी गर्मी होने से लोग परेशान हुए। दूसरी ओर गर्मी की वजह से बिजली आपूर्ति बढ़ने से लोड बढ़ गया है। जिले में जुलाई के 11 दिनों में बिजली खपत 1473 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल यह थी 986 लाख यूनिट थी।

उधर, बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक तेज गर्मी ने लोग को परेशान किया हुआ था। ठंडी एवं शुष्क हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी बारिश होने की संभावना हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि मौसम में परिवर्तन होने से फसलों को अच्छा फायदा होगा और उनमें अधिक बढ़ोतरी होगी।

वहीं, जिले में जुलाई में मानसून की बेरुखी का असर दिखने लगा है। इस माह में अब तक अनुमान के मुताबिक बहुत ही कम बारिश देखने को मिली है। मानसून की इस बेरुखी ने किसानों और बिजली निगम दोनों की चिंता को बढ़ा रखा है।

जुलाई माह में अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच चल रहा है। धान के सीजन में बारिश न होने से खेतों में भी बिजली की खपत लगातार बढ़ती रही है। गर्मी का मौसम होने के चलते और लगातार बढ़ रहे लोड के चलते बार बार तार टूट रहे हैं और फाल्ट के चलते बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। इससे किसानों को भी धान लगाने में काफी परेशानी आ रही है।

इसके साथ ही मौसम में उमस बढ़ती जा रही है। बिजली की खपत जुलाई माह में बढ़ी है। जुलाई के पहले 11 दिन में ही बिजली खपत जिले में 1473 लाख यूनिट तक जा पहुंची है। पिछले साल इन दिनों में 986 लाख यूनिट खपत थी बिजली निगम ने खेतों में सप्लाई देने के लिए तीन समय निर्धारित किए हैं, जिसमें से दिन में दो बार में 70 से 75 प्रतिशत सप्लाई दी जाती है और रात के समय में 25 से 30 प्रतिशत तक सप्लाई दी जाती है। सुबह तीन से 11 बजे और दोपहर 11 से शाम सात बजे में ज्यादा जगह बिजली दी जा रही है, ताकि समस्या आने में उसे जल्दी ठीक किया जा सके। शाम सात से अल सुबह तीन बजे तक कम जगहों पर बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


मानसून में देरी की वजह से बिजली लोड और खपत बढ़ रही है। निगम की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि आमजन को निर्बाधित बिजली दी जाए, लेकिन लोड बढ़ने से तार टूट जाते हैं तो कई बार समस्या आ जाती है। अभी भी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जहां भी समस्या आती है कर्मचारी तुरंत प्रभाव से उसे ठीक करने का प्रयास करते है। बिजली का लोड 794 मेगावाट है |

- सोमबीर भालोठिया, एसई, बिजली निगम, कैथल |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें