फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा में कुछ प्रश्न रहे कठिन और चुनौतीपूर्ण

Fri, 06 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की वार्षिक परीक्षा वीरवार को जिले भर में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि कई विद्यार्थियों के लिए परीक्षा थोड़ी चुनौतीपूर्ण रही। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र का पार्ट-2 अपेक्षाकृत कठिन था और कुछ प्रश्नों ने अधिक समय लिया।

जिले में परीक्षा के लिए कुल 14,037 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 13,839 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 198 अनुपस्थित रहे।

इस दौरान डीसी अपराजिता ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित और अनुपस्थित विद्यार्थियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की भी गहनता से जांच की।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा केंद्रों के बाहर तैनात पुलिस बल को भी सतर्क रहने और अनावश्यक भीड़ को हटाने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते या कोई व्यक्ति नकल करवाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अंकित (क्योड़क निवासी) ने बताया कि पेपर कुल मिलाकर ठीक रहा, लेकिन कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। उम्मीद है कि अच्छे अंकों से पास हो जाएंगे।राकेश (प्रताप गेट निवासी) ने बताया कि एक-दो प्रश्न ऐसे थे जिनमें अधिक समय लग गया, क्योंकि वे थोड़े कठिन थे। हालांकि कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें