फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 8 को होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 06 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। महिला दिवस पर 8 मार्च को अस्मिता लीग के तहत महिला खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजीव गांधी खेल स्टेडियम रोहेड़ा में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

यह आयोजन मेरा युवा भारत (माई भारत) कैथल, भारतीय खेल प्राधिकरण और जिला खेल विभाग कैथल के संयुक्त सहयोग से कराया जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें खेल भावना को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत अस्मिता वूमन एथलेटिक्स इवेंट में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ करवाई जाएंगी। इसके अलावा महिला प्रतिभागियों के लिए रस्साकशी और नींबू-चम्मच दौड़ जैसी मनोरंजक खेल गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल और एनएसआरएस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आयोजकों ने जिले की अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों, छात्राओं और युवतियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें