संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। ढांड निवासी सोमदत्त शर्मा को प्रिंसिपल आफ द ईयर 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड एडूलीडर्स आर्गेनाइजेशन ने सम्मिट एंड अवार्डस 2024 शीर्षक से मोहाली में कार्यक्रम आयोजित कर दिया है।
उत्तर क्षेत्र से आमंत्रित किए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उनकी उपलब्धि के आधार पर प्रिंसिपल आफ दा ईयर पुरस्कार दिया गया। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत सोमदत्त को यह पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर एक प्रशिक्षक के रूप में वर्ष भर में किए गए सफल प्रयासों के आधार पर प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र और विद्यालय स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और उनकी प्रतिभा निखारने के प्रयोग के आधार पर यह चयन
किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे नवचारी प्रयोग करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित करने पर सोमदत्त शर्मा ने एडूलीडर्स और ब्रेन वंडर्स संगठन का आभार प्रकट किया है।