फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार और वीरवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविर : एसडीएम

Wed, 02 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान हो, इसके लिए उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो बार समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। यह समाधान शिविर एसडीएम कार्यालय में हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने दी है।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित हो रहे हैं। एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहते है। आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिविर में आमजन प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें