फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने में सिपाही गिरफ्तार, मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सट्टा लगाने वालों से जबरन वसूली करने वाले आरोपी पुलिस सिपाही दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। इससे पूर्व एसपी ने आरोपी सिपाही को 13 जुलाई को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने नौ जुलाई को सिरटा रोड निवासी सुभाष की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज किया था। इसके बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर डीएसपी से जांच करवाई थी। 13 जुलाई को एसपी मकसूद अहमद ने जांच के बाद पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया था। शिकायत में सिरटा रोड निवासी सुभाष ने बताया था कि वह सिरटा रोड कैथल पर सिलाई का काम करता है। कभी-कभार सट्टे खेलता था। दो जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर दो व्यक्ति आए। इसमें से एक खुद को सीआईए पुलिस कर्मचारी राजेश बताता था। वह पिछले आठ साल से उसके पास आ रहा था।
वह उससे हर माह पांच हजार रुपये वसूली करता था। दो जुलाई को भी वह एक अन्य के साथ उसकी दुकान आया। जहां उसके साथ कहासुनी हो गई थी। राजेश नामक व्यक्ति ने पुलिस को भी बुला लिया। बाद में उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी कि राजेश उससे हर माह वसूली करता था। उसने इस मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच डीएसपी विवेक चौधरी ने की। जांच में सामने आया कि पुलिस कर्मी दिनेश खुद को राजेश बताता रहा और इसी नाम से वसूली करता था। एसपी मसकूद अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर दिनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 व 384 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को मामले में अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें