फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के प्रति समाज का नजरिया सकारात्मक : डॉ. महेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में शपथ लेती हुई आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य। विज्ञप्
विज्ञापन
पूंडरी। उप ब्लॉक पूंडरी के गांव सिरसल में सोमवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला के निर्देश तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. महेश के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी की ओर से किया गया। इस दाैरान उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. महेश ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, लिंगानुपात में सुधार लाना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक चश्मपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रदीप सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें