फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आसान लगा सामाजिक विज्ञान का पेपर

Tue, 18 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं में सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र पर विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया जानी तो ज्यादातर बोले काफी आसान पेपर आया था। उम्मीद है बेहतरीन नंबर आएंगे।

उधर, परीक्षा के तहत बोर्ड व जिला प्रशासन की ओर से गठित की गई उड़न दस्ता की टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। हालांकि इस परीक्षा में नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


वहीं, अब बोर्ड की इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शुरू कर दी गई कवायद भी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता की अतिरिक्त टीमें गठित की है। इसमें हरियाणा बोर्ड की छह टीमें हैं तो जिला प्रशासन ने भी आठ टीमें बनाई हैं। अभी तक नकल के नौ केस मिले हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि बोर्ड की उड़न दस्ता की टीम ने शहर में बने एक परीक्षा केंद्र में 13 मार्च को अर्थशास्त्र में आठ विद्यार्थियों को पकड़ा था। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आठ ही मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें