फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की समस्याओं के समाधान में सहयोग के लिए आगे आईं सामाजिक संस्थाएं

विज्ञापन
Social organizations came forward to help solve the problems of the city - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की बैठक श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के हॉल में हुई। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शहर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करने का फैसला लिया गया, जो जिला प्रशासन से गुजारिश कर इन समस्याओं का समाधान की मांग करेगी। जिसमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारियों, जिला प्रशासन को लेकर दिए गए निर्देशों, शहर की समस्याओं के समाधान के लिए मिलजुल कर कार्य करने की चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि वह जब भी किसी कार्य के लिए एसडीएम के पास जाते हैं, तो वहां पर हमेशा ही असंतोषजनक जवाब मिलता है। बैठक में प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों को परिवार पहचान पत्र के तहत दिए गए आय सत्यापन के कार्य करने पर भी रोष जताया गया। जिसमें यह कहा गया कि यह कार्य सामाजिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि प्रशासनिक कर्मचारियों का है। इस बैठक की अध्यक्षता सेवा संघ के संस्थापक शिव शंकर पाहवा, सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग ने की। बैठक में कुछ दिन पहले किन्नरों के बीच हुए विवाद में आमजन को हो रही परेशानी के बाद 1100 रुपये बधाई देने के फैसले का भी जिक्र किया और इस फैसले को सराहनीय बताया। इस बार 15 अगस्त को लेकर आयोजित हुए जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित होने का मामले पर भी चर्चा हुई। जिसमें इन पदाधिकारियों का कहना था कि कोरोना की दूसरी लहर में भी सामाजिक संस्थाओं ने कार्य किया है। इसी को लेकर एसडीएम से भी सम्मानित होने के मामले में मिले थे। उस समय भी एसडीएम ने सम्मान को आम बात बता असंतोषजनक जवाब दिया।
सेवा संघ के संस्थापक शिव शंकर पाहवा ने कहा कि वह यही आशा करते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर न आए, लेकिन फिर भी इस लहर से निपटने को लेकर तैयारियां शुरू की गई हैं। पाहवा ने बताया कि इस महामारी से निपटने के लिए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एकता बनाने व शहर के लोगों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। जिसमें यह फैसला लिया कि एक कमेटी का गठन कर इन समस्याओं को दूर करने का प्रयत्न किया जाएगा। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी सप्ताह में बैठक करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर राजू डोहर, प्रदर्शन परुथी, अशोक भारती, डॉ. संजीव थरेजा, वीरभान जैन, अभिषेक गोयल, इंद्रजीत सरदाना महेश, धमीजा व श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा संघ, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सभा, अखिल भारतीय मानव सेवा संघ, सनातन धर्म सभा, बजरंग दल, गायत्री परिवार, रेल यात्री कल्याण समिति, सिरयाकी परिवार, श्री संगमेश्वर सेवा दल, उमंग वेल्फेयर सभा, पंजाबी विकास सभा, बर्फानी सेवा मंडल, जीवन रक्षक दल, पंजाबी सेवा सदन सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें