फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षक दिवस समारोह में सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की सराहना, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
स्थापना दिवस समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। श्री नर नारायण सेवा समिति का 19वां स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस समारोह रविवार को आरकेएसडी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओपी गर्ग रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र कुमार ने की। अति विशिष्ट अतिथि डीएसपी क्राइम सुशील कुमार और नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी रविंदर धीमान रहे। अतिथियों ने समिति की ओर से समाजसेवा और निःशुल्क शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

समारोह में समिति की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें संस्था के विभिन्न सेवा प्रकल्पों को प्रदर्शित किया गया। इसमें महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित निःशुल्क सिलाई, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों की गतिविधियों को प्रमुखता से दिखाया गया। इसके अलावा 16 निशुल्क शिक्षा केंद्रों, मां अन्नपूर्णा रसोई के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही टिफिन सेवा, नेत्रदान अभियान सहित अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। समिति के शिक्षा केंद्रों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों और समिति के समर्पित सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में समिति ने सभी अतिथियों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए नर सेवा से नारायण सेवा के संकल्प को दोहराया।

स्थापना दिवस समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें