कैथल। जिले में अब तक हुई तीन लाख 65 हजार 175 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी है। डीसी ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों की ओर से गत दिवस तक कुल तीन लाख 65 हजार 175 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से एक लाख 20 हजार 751 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एक लाख 55 हजार 851 मीट्रिक टन हैफेड व 88 हजार 573 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने खरीदा है।उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 4175 मीट्रिक टन, अरनोली में मंडी में 4734 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 11611 मीट्रिक टन, बड़सीकरी खुर्द में 3428 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 1351 मीट्रिक टन, बालू में 4682 मीट्रिक टन, बरटा में 3845 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
इसी प्रकार चीका मंडी में 72 हजार 922 मीट्रिक टन, डीग में 1428 मीट्रिक टन, धनौरी 19 मीट्रिक टन, फर्शमाजरा में 2816 मीट्रिक टन, गोहरां में 5164 मीट्रिक टन, गुहणा में 851 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 4126 मीट्रिक टन, जाखौली मंडी में 4791 मीट्रिक टन, कैलरम में 2769 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 7141 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
कैथल नई अनाज मंडी में 35 हजार 187 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 29 हजार 410 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 26 हजार 579 मीट्रिक टन, कम्हेड़ी अनाज मंडी में 936 मीट्रिक टन, कांगथली में 3867 मीट्रिक टन, करोड़ा में 5716 मीट्रिक टन, क्योड़क में 4332 मीट्रिक टन, किठाना में 12961 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
इसी प्रकार पाड़ला में 3929 मीट्रिक टन, पाई 14 हजार 099, पूंडरी में 21 हजार 752 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 10400 मीट्रिक टन, रामथली में 10960 मीट्रिक टन, रसीना में 3218 मीट्रिक टन, सजूमा में 1432 मीट्रिक टन, सांघन अनाज मंडी में 4111 मीट्रिक टन, सेरधा में 2330 मीट्रिक टन, सीवन में 11619 मीट्रिक टन तथा सोलूमाजरा में 13342 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई।
डीसी ने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में अपनी फसल को पूरी तरह से सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।