फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दादा लख्मी’ में दिखेगी स्नेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत की बेटी स्नेहा वर्मा आठ नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही हरियाणवी फिल्म ‘दादा लख्मी’ में मुख्य किरदार लख्मी की छोटी बहन छोटो का किरदार कर रही है। इस फिल्म को सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से क्षेत्रीय फिल्म की कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा के सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद के जीवन पर आधारित यह फिल्म प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा ने यशविद्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई है। इसमें अधिकतर एक्टर, लोक कलाकार, सिंगर आदि हरियाणा से ही हैं।
कलायत के एमडीएन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली स्नेहा भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार में दिखेंगी। जिला स्तर से आठ वर्षों से लगातार नृत्य में वह अपनी कला से प्रथम, द्वितीय स्थान जीतने के बाद चैनलों पर तीन बार अवार्ड जीत चुकी है। इसके एक बार स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। इस फिल्म से पहले वह धार्मिक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। एक्टिंग एवं डासिंग में हरियाणा सरकार 2019 में उन्हें पुरस्कृत कर चुकी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन के हाथों पानीपत में 11 हजार रुपये से सम्मानित हो चुकी है। वर्ष 2016 में कैथल में तत्कालीन डीसी रवि प्रकाश गुप्ता, 20 अक्तूबर 2016 को सीटीएम कैथल और 2017 में तत्कालीन डीसी सुनीता वर्मा के हाथों भी स्नेहा को सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें