आई जी कॉलेज की स्नेहा को सम्मानित करते आई जी कॉलेज के शिक्षक। कॉलेज
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्रा स्नेहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9.38 एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ़ आर्ती गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, कॉलेज प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी भी मौजूद रहे। प्राध्यापक वर्ग से प्रो. शिल्पा एवं प्रो. डिंपल भी उपस्थित रहीं।
आई जी कॉलेज की स्नेहा को सम्मानित करते आई जी कॉलेज के शिक्षक। कॉलेज