फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 14 दिन बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी सड़कों पर बिखरा है 600 टन कचरा

विज्ञापन
कैथल के अंबाला रोड पर फैला कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
कैथल। पिछले दो सप्ताह से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। चंडीगढ़ में सरकार और स्टेट कमेटी के बीच हुई बैठक में बनी सहमति के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया है।
विज्ञापन

कर्मचारी 15 मई यानी वीरवार से काम पर लौटेंगे। पिछले 14 दिनों से नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठे 600 सफाई कर्मचारी अब दोबारा शहर की सफाई व्यवस्था को संभालेंगे। सड़कों पर जमा हुआ 600 टन कचरा उठने की उम्मीद जगी है। इस फैसले से शहरवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
सफाई कर्मी संगठन के पदाधिकारी विकी टांक ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सरकार के प्रतिनिधियों और सफाई कर्मचारी संघ की स्टेट कमेटी के बीच विभिन्न मांगों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी जायज मांगों को आगामी 30 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। इस लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद कर्मचारी नेताओं ने फिलहाल अपनी हड़ताल को स्थगित करने और तुरंत प्रभाव से काम पर लौटने का एलान किया।

कैथल के अंबाला रोड पर फैला कूड़े का ढेर। संवाद

कैथल के अंबाला रोड पर फैला कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें