फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी में साला गिरफ्तार, जीजा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-टू पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका जीजा मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जीजा-साले मिलकर नशा तस्करी का काम करते हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपये मूल्य का 21 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। धरे गये आरोपी को न्यायालय में पेश कर 10 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि अनाज मंडी कैथल से नजदीक जाखौली अड्डा पुरानी ट्रक मार्केट चौक फ्लाईओवर के नीचे पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पता चला कि संजय निवासी सैंसी बस्ती जखौली अड्डा कैथल व सिकंदर उर्फ बोदी निवासी मोखरा आपस में मिलकर नशा बेचने का धंधा करते हैं। कुछ दिन पहले ही वह गांजे की एक बड़ी खेप लेकर आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सैंसी बस्ती जाखौली अड्डा के पास घेराबंदी की तो देखा कि दो युवक आपस में बातचीत करते हुए आ रहे थे। इनमें से एक के हाथ में प्लास्टिक की बोरी थी। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को बोरी सहित पुलिस ने धर दबोचा।
पूछताछ में इसकी पहचान सिकंदर उर्फ बोदी निवासी मोखरा के रूप में हुई, जो पहले सैंसी बस्ती नजफगढ़ दिल्ली में रहता था। पुलिस ने आरोपी युवक के प्लास्टिक कट्टे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य का 21 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान मौके से फरार होने वाले साथी की पहचान संजय निवासी सैंसी बस्ती जाखौली अड्डा कैथल के रूप में हुई, जो आरोपी सिकंदर का जीजा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें