फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कल्पना चावला सदन से स्मृति, चाहत, खुशी और शिवानी अव्वल

Sat, 14 Sep 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। गांव सौंगल पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा व हिंदी दिवस पर हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें कल्पना चावला सदन से स्मृति, चाहत, खुशी और शिवानी अव्वल रहीं।

इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चावला ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने किया। सबसे पहले उन्होंने हिंदी राष्ट्रभाषा के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। इसमें हिंदी के महत्व उपयोगिता और उसके वैज्ञानिकता पर विचार प्रकट किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे देश के लिए हमारे लोगों के लिए गौरव और गर्व की भाषा है। इसलिए हिंदी भाषा के प्रयोग पर ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने पर बल दिया जाना चाहिए इसके लिए हिंदी विषय के प्रति बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान कक्षा नौवीं से 12 वीं के बच्चों को चार सदनों में रानी लक्ष्मीबाई सदन, विवेक सदन, कल्पना चावला सदन तथा भगत सिंह सदन में बांटा गया।
विज्ञापन


प्रश्नोतरी में हिंदी व्याकरण के वर्ण व्यवस्था समास, अलंकार, संधि उपसर्ग प्रत्यय पर्यायवाची विलोम मुहावरे और लोकोक्तियां आदि विषयों से प्रश्न पूछे गए। सभी बच्चों ने बड़े रुचि के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रश्नों के सटीक उत्तर भी दिए। कल्पना चावला सदन से स्मृति, चाहत, खुशी, शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया व रानी लक्ष्मीबाई सदन से काजल, नीतू, वंशिका, नेहा द्वितीय स्थान पर रहे।

इस दौरान हिंदी अध्यापक बलबीर सिंह के साथ हिंदी प्राध्यापक सतवीर सिंह, बलबीर सिंह, राकेश कुमार सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें