फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्माॅग बरकरार, चिकित्सकों ने दी मास्क के उपायोग की सलाह

विज्ञापन
कमेटी चौक की तरफ जाने वाले रोड पर छाया स्माग। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के वातावरण में स्मॉग की चादर फैलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 दर्ज किया गया। हालांकि बीते दिनों के मुकाबले इसमें सुधार हुआ है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी मध्यम से खराब श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर का एक्यूआई 220 था, जो वीरवार को बढ़कर 317 के बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया था। शुक्रवार को स्तर घटकर 195 पर आया, लेकिन वातावरण में स्मॉग का असर बरकरार है। प्रदूषण और स्मॉग के कारण आमजन के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को आंखों में तेज जलन, पानी आने और गले में खराश जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं। चिकित्सक डाॅ. जितेंद्र गिल ने लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने और आंखों को बार-बार साफ पानी से धोने की सलाह दी है।
औद्योगिक इकाइयों को निर्देश जारी
वायु प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के संबंधित हितधारकों एवं औद्योगिक इकाइयों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विशाल अरोड़ा ने बताया कि इन निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी ईंट भट्ठा संचालकों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश की कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को फसल अवशेष (पराली) न जलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कमेटी चौक की तरफ जाने वाले रोड पर छाया स्माग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें