फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्माइल को आर्म रेसलिंग में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक

Mon, 07 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका के छात्र स्माइल शर्मा ने जिला स्तर पर आर्म रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. नीलम देवी ने बताया कि स्माइल शर्मा डीएवी कॉलेज चीका में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। रविवार को कपिस्थल जिम कैथल में आयोजित जिला स्तरीय ओपन आर्म रेसलिंग (बांह कुश्ती) प्रतियोगिता में स्माइल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्माइल के प्रदर्शन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करते किया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें