संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कपिस्थल जिम की ओर से रविवार को ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनआईस कोच पवन पहलवान करोड़ा ने बताया कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में बैच प्रेस व पंजा प्रतियोगिता करवाई गई। इसका लक्ष्य स्वस्थ, सुंदर व फौलादी शरीर का निर्माण करना रहा। पंजा प्रतियोगिता में अंडर-55 किलो वर्ग में प्रथम वीरेन, द्वितीय मनप्रित, रविंद्र जोत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-65 किलो वर्ग में नेहल प्रथम, मनदीप द्वितीय व खुश तृतीय स्थान पर रहे। अंडर -75 किलो विनय प्रथम, अभिषेक, आयुष द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहा। अंडर -85 किलो वर्ग अनिष प्रथम, युवराज द्वितीय, कुनाल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
पंजा प्रतियोगिता में चैंपियन प्रतिस्पर्धा में अनीष प्रथम रहे व विनय द्वितीय स्थान पर रहे। बैंच प्रेस में सतनाम प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे रविंद्र सैनी ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पर रामलाल शर्मा, चेतन शर्मा, पवन आत्रेय, प्रतीत सुरेश बजरंगी, मन्नू पहलवान मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में आशीष, अशोक बकवाला, गोविंद शर्मा, महावीर शर्मा व जतिन ने सहयोग किया।