फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नलों से आ रहा बदबूदार व गंदा पानी, लोग परेशान

Tue, 23 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर के वार्ड नंबर 6 में सरकारी नलों से आने वाला गंदा और बदबूदार पानी लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। वार्ड के निवासी अशोक राणा, विनोद कुमार, बलदेव सिंह, कुशलपाल, विक्रम, जसमेर और राजेंद्र ने बताया कि नगर खेड़ा मंदिर क्षेत्र में यह समस्या सबसे गंभीर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह निर्धारित समय पर नल खोलते ही गंदा और बदबूदार पानी निकलता है, जिससे वार्डवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। वार्डवासियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है और लंबे समय से जन स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। विभाग केवल अस्थाई तौर पर समस्या का हल करता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डवासियों ने कहा कि पानी इतना गंदा है कि उसे सूंघना भी मुश्किल है और मजबूरी में उन्हें बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थाई हल नहीं निकला तो वे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन और मोर्चा खोलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें