फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निपुण हरियाणा के तहत प्राइमरी छात्रों का स्तर परखेगा शिक्षा विभाग

Tue, 23 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं तक विद्यार्थियों का अधिगम स्तर परखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राइमरी स्तर पर कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों का हिंदी और गणित विषय का मानकीकृत आकलन निर्धारित तिथियों में कराया जाएगा।

पहली कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन 24 से 26 दिसंबर तक होगा, जबकि दूसरी और तीसरी कक्षा का मूल्यांकन अब 29 और 30 दिसंबर को किया जाएगा। पहले यह आकलन 22 और 23 दिसंबर को प्रस्तावित था, लेकिन शिक्षक संघों की मांग को देखते हुए विभाग ने तिथियों में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को हिंदी भाषा विषय का आकलन कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों से मोबाइल फोन एप के माध्यम से वर्ण, शब्द, वाक्य तथा अनुच्छेद पठन क्षमता निपुण मानकों के आधार पर जांची जाएगी। 30 दिसंबर को गणित विषय में संख्या पहचान, जोड़-घटाव एवं गुणा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी का मूल्यांकन लगभग 5 से 10 मिनट में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए डीईईओ कार्यालय से पीजीटी और टीजीटी स्तर के शिक्षक आकलन कार्य में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

10 स्कूलों में शैक्षणिक स्तर पाया गया कमजोर : निपुण हरियाणा के तहत हुए पूर्व आकलन में जिले के 10 स्कूल ऐसे पाए गए जिनका अधिगम स्तर अपेक्षित मानकों से कम रहा। विभाग ने इन स्कूलों को विशेष निगरानी सूची में शामिल करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विभाग का मानना है कि नियमित आकलन से न केवल विद्यार्थियों की कमी का पता चलेगा, बल्कि शिक्षकों को भी अपनी शिक्षण पद्धति में सुधार करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों का हिंदी और गणित विषय का मूल्यांकन होना है। कक्षा पहली का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा और वह पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का मूल्यांकन 29 और 30 दिसंबर को होगा। — छतर पाल सिंह, डीएमएस

इनका शैक्षणिक स्तर रहा कमजोर

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चीका

राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूंडरी

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौशाला

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अगौंध

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अगौंध (13546)

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनौली

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डाबा

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टीक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें