फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंटिंग में महक, स्लोगन में वर्षा अव्वल

Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन में जागरूक कार्यशाला किया गया। इस मौके पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में महक और स्लोगन लेखन में वर्षा को पहला स्थान मिला।

सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कार्यशाला का नेतृत्व किया। कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बाधक है।
विज्ञापन


बच्चों को समय से पहले विवाह के बंधन में न बांधें और उन्हें शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता का अवसर दें।

बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि बाल विवाह करना कानूनन अपराध है जिसमें दंड का भी प्रावधान है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हरपाल सिंह ने की।

प्राचार्य हरपाल सिंह ने कहा कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर बाल विवाह की घटनाएं बढ़ने की संभावना रहती है इसलिए सभी को सतर्क रहना चाहिए और बाल विवाह जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दे।

इस कार्यशाला में स्कूली बच्चों की ओर से पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय, तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्लोगन में वर्षा ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय, मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल करने में स्टाफ सदस्य अंजू रानी, चीनू शर्मा, शमशेर सिंह डीपीई, रविंद्र, नवजीत संधू, सचिन धीमान का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें