कैथल। जिले के सरकारी स्कूलों का भवन व परिसर सुंदर बनाने के लिए अब स्कूल प्रबंधन कमेटी 25 लाख रुपये तक के स्कूलों में विकास कार्य करवा सकती है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइमरी, हाई व वरिष्ठ माध्यमिक लगभग 27 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनवाने के लिए 10-10 लाख रुपये जारी हुए हैं।
जल्द ही सभी स्कूलों में एसएमसी की ओर से एक एक कक्षा कक्ष बनवाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों में जो अन्य कार्य हैं, उनको भी पूरा करने का काम किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों में यह राशि जारी की गई है। जिले के आठ प्राइमरी स्कूल, सात हाई स्कूल व 12 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में यह राशि जारी हुई है। इन स्कूलों में कक्षा कक्ष बनने के बाद विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इन स्कूलों को मिले कक्षा कक्ष के लिए 10 लाख की राशि
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंजेड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला माजरी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाडला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरक पांडवा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलायत, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बात्ता, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंदलाना, राजकीय उच्च विद्यालय देवबन, राजकीय उच्च विद्यालय हजवाना, राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना, राजकीय उच्च विद्यालय सेगा, राजकीय उच्च विद्यालय बड़सीकरी, राजकीय उच्च विद्यालय सिरसल, राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगौंध, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लैंडर कीमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवबन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसौर में एसएमसी को विकास कार्य करवाने के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। जल्द ही कमेटी की ओर से स्कूलों के कार्य करवाए जाएंगे।
समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि स्कूलों में एसएमसी की ओर से 10-10 लाख रुपये के विकास कार्य करने के लिए मंजूरी मिली है। कमेटी की ओर से जल्द स्कूलों में कक्षा कक्ष व विद्यालय में अन्य कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।