फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धीमा उठान बना परेशानी, अनाज मंडी में अभी भी पड़े 40 हजार धान के कट्टे

विज्ञापन
अनाज मंडी में उठान के इंतजार में पड़ी धान की बोरियां और काम के अभाव में बैठे बिहार से आए मजदूर।
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में धान की खरीद का सीजन लगभग समाप्त होने के बावजूद उठान की गति धीमी रहने से आढ़तियों और बिहार से आए श्रमिकों में रोष है। मंडी में अभी भी करीब 35 से 40 हजार कट्टे धान पड़ा है। उठान नहीं होने के कारण आढ़तियों का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं बिहार से आए श्रमिक भी पिछले करीब 10 दिनों से काम के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन

आढ़ती भीम शर्मा ने बताया कि मंडी में धान का उठान काफी धीमी गति से हो रहा है। बड़ी मात्रा में धान की बोरियां अभी मंडी में पड़ी हैं। समय पर उठान नहीं होने के कारण आढ़तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बिहार से आए श्रमिकों ने बताया कि बोरियों का उठान नहीं होने के कारण आढ़ती अभी उनका हिसाब नहीं कर रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने निजी खर्च से खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं। जब तक आढ़तियों की ओर से उनका हिसाब नहीं किया जाता, तब तक वे वापस बिहार भी नहीं जा सकते।
विज्ञापन

करीब 35 श्रमिक ऐसे हैं, जो पिछले 10 दिनों से काम के अभाव में मंडी में बैठे हैं। श्रमिकों ने जल्द से जल्द उठान पूरा करवाकर उनका हिसाब करने की मांग की है, ताकि वे अपने घर लौट सकें।
मंडी में उठान का काम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर मंडी में पड़ा सारा धान उठवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उठान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - नवीन कुमार, निरिक्षक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें