फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंधेरे में अभ्यास कर रहे स्केटिंग के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। पिछले करीब पांच वर्ष से चिल्ड्रेन पार्क स्थित स्केटिंग मैदान में लाइट की सुविधा नहीं है। इसलिए अधिकतर खिलाड़ी अंधेरे में ही अभ्यास कर रहे हैं। इसमें से कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ी अंतरा, रूबल, सोमेश, शुशांत, रक्षित, भव्य, विवान, पर्व, यश, राहुल व हितेश भी यहां अंधेरे मेंं अभ्यास करते हैं। सभी खिलाडिय़ों ने प्रशासन से गुहार लगाई की मैदान पर लाइटों की उचित व्यवस्था जाए, ताकि वे अपनी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अच्छी तैयारी कर सकें।

स्केटिंग कोच मुस्कान सैनी ने बताया कि वह चिल्ड्रेन पार्क स्थित स्केटिंग मैदान पर पिछले तीन वर्षों से खिलाडिय़ों को अभ्यास करवाती है। इस मैदान पर लगभग 30 खिलाड़ी बिना लाइट के अंधेरे में ही अभ्यास करते हैं। यह समस्या वैसे तो लगभग पांच वर्षों से है पर वह इस मैदान में पिछले तीन वर्षों से लाइटों की समस्या देखते आ रही है। इस स्केटिंग मैदान के चारों ओर कोई बड़ी लाइट नहीं हैं।
विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ी मैदान में रात के नौ बजे तक भी बिना लाइटों के अभ्यास करते है। इसमें कुछ लड़कियां भी अभ्यास करने आती हैं जो शाम को 6 से 8 बजे तक अभ्यास करती हैं मैदान पर अंधेरा होने कारण खिलाडिय़ों को खेलने में हमें बहुत परेशानी होती है। स्केटिंग मैदान से दूर एक लाइट लगी है। जिसकी रोशनी मैदान पर बिल्कुल नही आती ओर खेलते समय बाउंड्री लाइन भी नजर नही आती। खिलाड़ी रात को लगभग नौ बजे तक अंधेरे में अभ्यास करते हैं। वे इस संबंध में कई बार कमेटी से बात कर चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा को भी लाइटों की समस्या के बारे में बताया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। वर्ष 2022 में जब सुरभि गर्ग नप अध्यक्ष बनी ओर वह पार्क में दौरा करने पहुंची थी तो सभी ने मैदान में लाइट की समस्या उनके समक्ष रखी थी तो उन्होंने लाइट तो लगवाई पर वह मैदान से दूर लगी है। जिसकी रोशनी भी मैदान नही आती। ऐसे में खिलाड़ी कैसे अपना अभ्यास कर पाएंगे।
विज्ञापन

इस मैदान के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर भाग लेकर अनक पद जीते हैं। खिलाड़ी रूबल व सोमाश ने पिछले वर्ष सोनीपत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-11 में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीते। वहीं अंडर-17 में खिलाड़ी अंतरा ने भी राज्य स्तर पर भाग लेकर रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें