फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Tue, 10 Oct 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका आम चुनाव के लिए जिला नगर आयुक्त कार्यालय में सभी 16 वार्डों में से विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित वार्डों का ड्रा निकाला गया। पालिका के छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के सचिव एवं आयुक्त के आदेश पर तदर्थ कमेटी के पांच सदस्यों सहित आठ सदस्यों को ड्रा की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। इसमें कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा, बतौर जिला उपायुक्त प्रतिनिधि कलायत के नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़, नगर पालिका सचिव पवन शर्मा, निवर्तमान नगर पार्षद रणबीर धानियां, शशीबाला कौशिक, निशु सिंगला, सतीश धीमान व अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

सदस्यों ने तय नियमों अनुसार ड्रा के जरिये वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया। पारदर्शिता के लिए पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गई। कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा और जिला उपायुक्त प्रतिनिधि जोगेंद्र धनखड़ ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग सचिव एवं आयुक्त के आदेश पर नगर पालिका के वार्डों में अनुसूचित, बीसी ए और सामान्य वर्ग में महिलाओं के लिए आरक्षण बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

ड्रा से निकाले गए कुल 16 वार्डों में अनुसूचित वर्ग के लिए वार्ड नंबर 1, 3, 11 व 12 आरक्षित हुए। वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 3 अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। बीसी ए के लिए वार्ड 5 व 14 आरक्षित है। वार्ड 14 में इस वर्ग की महिला को चुनावी रण में उतरने का अवसर मिलेगा। सामान्य वर्ग में महिलाओं के लिए 7, 8 व 13 को आरक्षित किया गया है। 10 वार्ड पुरुष वर्ग के लिए रहेंगे। इसमें बीसी ए का वार्ड पांच भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें