फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेडिकल स्टोर संचालक से छह हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तीन युवकों ने चीका में एक मेडिकल स्टोर संचालक से उसकी दुकान में घुसकर छह हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने तीन दिन बाद शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वकील कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह गुहला रोड पर मेडिकल स्टोर चलाता है। सात जनवरी को रात करीब आठ बजे वह अपने भाई के साथ मेडिकल स्टोर पर हिसाब-किताब मिला रहा था। इसी बीच तीन युवक मुंह ढक कर स्टोर के अंदर घुसे और उसे धमकी देते हुए उसके हाथ से छह हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। इसके बाद वे अपने घर चले गए। तीन दिन बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें