कैथल। जिले में छह स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों में बदला जाएगा। इसके लिए सरकार ने सूची जारी कर दी है। सूची में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, स्वतंत्रता सेनानी मनी राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन शामिल हैं।
गौरतलब है कि ये सभी स्कूल पहले से ही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। इन्हें उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जाएगा। इनमें पठन-पाठन गतिविधि आधारित व खोज आधारित होगा। इनमें समेकित विद्यालय बनाया जाना है। यहां 21वीं सदी के कौशल प्रदान किए जाएंगे। इन स्कूलों का नाम भी बदलकर पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किया जाएगा। साथ ही इनके विकास की योजना बनेगी। संवाद