फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोन चुकाए बिना बनवाई एनओसी, आरोपी दबोचा

Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बैंक से लोन लेने के बाद राशि चुकाए बिना ही गिरवी जमीन की फर्जी एनओसी तैयार करके लोन न चुकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बंदनारा निवासी नरेश उर्फ रमेशचंद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिंद्रा कोटक बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा की शिकायत के अनुसार गांव भाणा निवासी जोगिंद्रपाल, रामेश्वर, कर्मजीत कौर व राजेंद्र कौर ने कृषि लोन लेने के लिए बैंक की पिहोवा ब्रांच में संपर्क किया था। कागजात जांचने के बाद बैंक ने आरोपियों को 16 लाख 383 रुपये का लोन जारी किया। आरोपियों को तीन लाख 98 हजार रुपये का टर्म लोन भी दिया गया।

आरोपियों ने लोन भरने के लिए सभी शर्तों को मंजूर किया। गांव भाणा स्थित आठ एकड़ जमीन बैंक को गिरवी रखी गई। जमीन का मालिक जोगिंद्रपाल था। आरोपियों ने लोन चुकाए बिना ही धोखाधड़ी से बैंक की एनओसी बनाकर जमीन से लोन हटवा लिया जबकि बैंक की ओर से कोई एनओसी जारी नहीं की गई। आरोपियों को लोन जमा करवाने के लिए बोला तो वे बैंक कर्मियों को अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


आरोपियों पर बैंक का 15 लाख 34 हजार रुपये से ज्यादा का लोन बकाया है। थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश ने फर्जी एनओसी तैयार की थी। पूछताछ के बाद आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ट्रॉली के नाम पर 2.40 लाख ठगने वाला आरोपी पांच दिन रिमांड पर

कैथल। किसान से ट्रॉली खरीदने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी जिला फतेहबाद के गांव चौबारा निवासी नरेश उर्फ बिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुतबपुर निवासी सुनील की शिकायत अनुसार उसके पास बेचने के लिए दो ट्रॉलियां थी। 13 जनवरी को उसे खरीदने के लिए एक व्यक्ति का फोन आया। अनजान व्यक्ति ने उससे गांव व घर का पता पूछा। शिकायत के अनुसार 15 जनवरी को वह व्यक्ति गांव पहुंच गया। ट्रॉली खरीदने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी फतेहाबाद की ट्रैक्टर मार्केट में दुकान है। आरोपी ने उससे 2.40 लाख रुपये में दोनों ट्रॉलियां खरीद ली और उसे एचडीएफसी बैंक फतेहाबाद का चेक दिया, जिस पर अरुण नाम के हस्ताक्षर थे। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित ने उस व्यक्ति पर विश्वास करके चेक लेने के बाद आरोपी को ट्रॉलियां दे दी। बैंक में उसने चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। जब शिकायतकर्ता ने ट्रॉली खरीदार के पास फोन किया तो आरोपी ने उसे कहा कि दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देगा। थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया। आरोपी का पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। संवाद

रिमांड पर लिया चोरी का आरोपी

कैथल। राजौंद में स्थित एक मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने गांव आसण जिला पानीपत से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जिला जींद के गांव कटवाल निवासी प्रवीण उर्फ बिन्नी के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीरबांगडा निवासी अनिल कुमार की शिकायत के अनुसार उसकी राजौंद में महाराणा प्रताप चौक पर मोबाइल की दुकान है। 27 फरवरी 2022 की रात को दुकान की छत तोड़कर 12 मोबाइल, कई अन्य फोन चोरी हो गए थे। थाना राजौंद में यह मामला दर्ज किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी प्रवीण को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें