फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में एक साथ जलीं छह चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत में लगातार हो रही मौतों के चलते भय का माहौल है। मंगलवार को भी छह लोगों की मौत हो जाने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मरने वालों में गांव सिणंद का 36 वर्षीय युवा, कलायत के वार्ड नंबर 13 के 58 वर्षीय बुजुर्ग व वार्ड 11 का युवा कोरोना संक्रमित थे, जबकि तीन लोग अन्य बीमारी के कारण काल की आगोश में समा गए।
विज्ञापन

6 मार्च को कोरोना से पीड़ित पहले व्यक्ति की मौत हुई थी। पिछले 60 दिनों में 54 मौत हो चुकी हैं जिनमें 21 लोगों की कोरोना से व 33 लोगों की सामान्य मौत हो चुकी है। इतनी मौतों से नगर के लोगों में शोक व भय का माहौल बना हुआ है। रामबाग श्मशान समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में इससे पहले मौत नहीं दर्ज की गई हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई बार तो अंतिम संस्कार के लिए स्थान का भी अभाव पड़ जाता है। राधेश्याम भट्ट ने बताया कि श्मशान समिति के सामने इस समय लकड़ियों की भी भारी परेशानी बनी हुई है। हालात को देखते हुए समिति ने प्रशासन से मांग की है कि कलायत में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें