कलायत। एसडीएम सत्यवान सिंह मान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 शिकायतें आई, इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि जनसाधारण की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
समाधान शिविर में आईं 22 शिकायतें, 19 निपटाईं
गुहला-चीका। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय चीका में वीरवार को एसडीएम कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर लगाया। परिवार पहचान पत्र में डाटा को सही करने और पेंशन की शिकायतों का समाधान करवाया गया। शिविर में 22 शिकायतें आई, जिनमें 19 का मौके पर ही समाधान किया गया। संवाद