फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड तहसीलदार सहित छह भ्रष्टाचार मामले में बरी

Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में एक रिटायर्ड तहसीलदार सहित छह लोगों को आरोप मुक्त कर बरी किया है।

इस बारे में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में कलायत के रिटायर्ड तहसीलदार ओम प्रकाश राणा, पन्ना लाल निवासी कलायत, अशोक कुमार निवासी कलायत, विनोद कुमार निवासी कलायत, बलदेव सिंह निवासी चंदाना और राजेश खटकड़ निवासी बालू के खिलाफ 25 मार्च 2011 को मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, सभी आरोपियों ने मिलीभगत करके दो प्लॉटों की डीसी रेट से कम कीमत दिखाकर सस्ते दामों में बेच दिया था जिससे सरकार को स्टांप फीस का नुकसान हुआ। यह प्लॉट राधेश्याम नामक व्यक्ति ने जीपीए ओम प्रकाश के माध्यम से विनोद कुमार, अशोक कुमार और मुकेश देवी को बेचे थे। इस मामले का चालान तैयार करके स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने अदालत के सुपुर्द कर दिया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सभी आरोपियों को निर्दाेष पाया व दोषमुक्त कर सभी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें