कैथल। सोमवार को शराब व नशा तस्करी के अलग-अलग पांच मामले दर्ज किए गए। जिनमें पुलिस द्वारा आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.7 ग्राम चिट्टा, 80 ग्राम चरस, 140 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रोनिक तराजू,, 18 बोतल हथकढ़ी तथा 36 बोतल अंग्रेजी शराब सहित हजारों रुपये मूल्य का नशा बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एएसआई जयभगवान सिंह की टीम ने प्रताप गेट निवासी विकास को 5 ग्राम 700 मिलीग्राम चिट्टा सहित भानपुरा एरिया से काबू किया। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई बलजीत सिंह की टीम ने गांव पहाड़पुर में ज्ञानी राम को 80 ग्राम चरस तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटा सहित काबू किया। तीसरे मामले मेें ढांड थाने से एसआई संजय कुमार की टीम ने कौल निवासी धर्मपाल उर्फ धर्मु को 140 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित काबू किया।
थाना प्रबंधक सीवन से एचसी सुरेश कुमार की टीम ने गांव कांगथली साईड से बाइक पर आ रहे संदिग्ध सुखविंद्र वासी गुहला तथा संजु वासी चीका को 18 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई दौरान एएसआई प्रदीप कुमार की टीम ने देवीगढ़ के निकट शीशपाल वासी देवीगढ़ को तीन पेटी अंग्रेजी शराब सहित काबू किया। मौके से संदीप वासी नरड़ तथा सुनील उर्फ शील्ली वासी देवबन हाल वासी नेहरु गार्डन कॉलोनी कैथल फरार होने में कामयाब रहे।