फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन का पहले दिन कई जगह उल्लंघन नजर आया, एक ही लाइनों में खुली रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लॉकडाउन-3 के दूसरे दिन प्रशासन द्वारा जारी किए गए ऑड-ईवन का कई जगह उल्लंघन नजर आया। पुलिस की गश्त के बाद दुकानदारों ने सामान्य हिसाब से दुकानें खोलीं। हालांकि प्रशासन द्वारा हिदायत भी दी गई है दुकानदार सोशल डिस्टेंस रखें।
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 के दूसरे दिन सड़कों पर काफी संख्या में वाहन नजर आए। नप प्रशासन द्वारा तैयार डायग्राम के आधार की बजाय शहर मेें पिहोवा चौक से आगे निकलकर मार्केट व छात्रावास रोड पर काफी संख्या में दुकानें बिना ऑड-ईवन के फार्मूले के खुली हुई थीं।
सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस की उड़ रही धज्जियां
सुबह के समय सब्जी मंडी में बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हुई। जहां सिटी एसएचओ नन्हीं देवी व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को सोशल डिस्टेंस समझाया।
विज्ञापन

भीड़ को खत्म करने के लिए ऑड ईवन शुरू किया
सिटी एसएचओ नन्ही देवी ने बताया कि लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से प्रशासन द्वारा ऑड-ईवन सिस्टम लागू किया गया है। अगर किसी प्रकार की अवहेलना पाई जाती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें