फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के कारिंदों से लाखों रुपये लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के कारिंदों का रास्ता रोककर मारपीट और 2 लाख 62 हजार 360 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर निर्मल की अगुवाई में लूट के एक मामले में ताऊ देवीलाल पार्क चीका पर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी जिप्सी, संजीव, सागर, भीम उर्फ सतीश व बूटा सिंह चीका व गुरनाम सिंह भागल को काबू कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गांव ढाकल जिला जींद निवासी कश्मीर सिंह के ब्यान पर दर्ज मामले के अनुसार वह अप्रैल से ओमप्रकाश बुद्धू के शराब ठेके पर कारिंदा है। 20 अप्रैल को सिनेमा रोड के पास कुछ हथियारबंद आरोपियों ने मारपीट कर 262360 रुपये नकदी लूट ली। मामले में आरोपी विकास, राजेश चीका व विजय भरौण जिला कुरुक्षेत्र एवं कुलदीप धनौरी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूछताछ के लिए सभी 6 आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। चीका पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें