फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के चार मामलों में छह आरोपी दबोचे

Wed, 26 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस ने चोरी के अलग-अलग चार मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एंटी व्हीकल स्टाफ के एसआई जयभगवान की टीम ने बालू निवासी आरोपी अमरजीत को दबोचा है। रोहेडियां गांव निवासी सतपाल सिंह की शिकायत के अनुसार तीन जून 2021 को पुरानी अनाज मंडी में खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। थाना शहर में यह मामला दर्ज कराया गया था।

तितरम पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने फरल निवासी आरोपी राजपाल, सोनू व रोशन को गिरफ्तार कर लिया। हरसोला निवासी आजाद की शिकायत के अनुसार 26 फरवरी की रात को खेत से चोरी हो गई थी। तितरम थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। तीनों आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे, उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।
विज्ञापन


थाना गुहला पुलिस के एएसआई भूपेंद्र सिंह की टीम ने गांव सलेमपुर निवासी आरोपी राहुल कुमार को काबू कर लिया गया। जो गांव खरौदी निवासी अर्जुन की शिकायत पर गुहला थाने में दर्ज मामले के अनुसार 21 मार्च को आटा चक्की दुकान से गेहूं का थैला चोरी करने आए आरोपी राहुल को काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन


थाना सीवन पुलिस के एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम ने सीवन निवासी आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ कालू को काबू कर लिया गया। जो खेड़ी गुलाम अली निवासी खेम सिंह की शिकायत पर थाना सीवन में दर्ज मामले के अनुसार उसके खेत कोठा से 24 मार्च को 30 फीट सबमर्सिबल तार आरोपी सुखविंद्र सिंह चोरी कर ले गया। उसके कब्जे से चोरीशुदा सात फीट चोरीशुदा तार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें