फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अघोषित कटों से सीवन वासियों को हुई परेशानी

Wed, 22 May 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है लोगों को बिजली की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है। गर्मी के साथ साथ बिजली के कटों की संख्या भी बढ़ रही है। अघोषित कटों के कारण नगर निवासी गर्मी में बेहाल हो रहे हैं।

सीवन बड़ा गांव है। इस वजह से दो फीडर बनाए गए हैं। सीवन को ग्रामीण क्षेत्र में रखा गया है। नगर के लगभग 4500 से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। बड़ा गांव होने के कारण कहीं न कहीं बिजली खराब हो ही जाती है। इस कारण से बिजली का परमिट लेकर कर्मचारी काम करने जाते हैं। जब भी शिकायत केंद्र पर फोन किया जाए तो परमिट की बात कही जाती है। ऐसे में जनता की दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


नगर निवासी सुभाष गर्ग, सुरेन्द्र सरदाना, भीषू चौधरी, विजय सरदाना, राज कुमार वधवा, रमेश वर्मा व अन्य का कहना है कि गर्मी के दिनों में बिजली की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग को चाहिए कि उचित व्यवस्था बना कर रखें। बिजली के कटों को कम किया जाए और पर्याप्त बिजली दी जाए, ताकि जनता को समस्या न आए। दूसरी ओर विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इस कारण काम सुचारु रूप से नहीं चल पाता है। हालांकि वह प्रयास करते हैं कि गांव के लोगों को परेशानी न हो परंतु कर्मचारियों की कमी होने के कारण समय अधिक लगता है। कर्मचारियों ने बताया कि शिकायत केंंद्र पर आरंभ से ही 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट लगती थी, परंतु अब दो शिफ्ट कर दी गई हैं। कर्मचारियों को 12-12 घंटे काम करना पड़ता है।
विज्ञापन


सीवन नगर को दो फीडर में बांटा गया है। यह अभी ग्रामीण क्षेत्र में आता है। ऐसे में दो फीडर पर काम करने के लिए दो फोरमैन और आठ लाइनमैन लगाए गए हैं, जोकि उचित है। -आशीष गौतम, एसडीओ, उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें