फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहली से पांचवीं के बच्चों की छुट्टी

Wed, 22 May 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निजी स्कूलों ने कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों की छुट्टियां कर दी है। रविवार को डीसी प्रशांत पंवार ने भीषण गर्मी को देखते हुए पहली से पांचवीं कक्षा तक के निजी व सरकारी स्कूलों को छुट्टी करने के निर्देश दिए थे लेकिन निजी स्कूलों ने अपनी मनमानी करते हुए सोमवार को छुट्टी नहीं की।

इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया और तुरंत ही सभी निजी स्कूलों को दोबारा से स्कूल बंद करने का नोटिस भेजा। मंगलवार को पहली से पांचवीं का कोई भी स्कूल नहीं खुला। सभी बच्चे भीषण गर्मी को देखते हुए अपने घरों में रहे और कड़ी धूप से राहत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भीषण गर्मी को देखते हुए डीसी प्रशांत पंवार ने रविवार को 20 से 24 मई तक छुट्टी की घोषण की है। 25 मई को चुनाव और 26 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें