फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगरपालिका का दर्जा छीना तो लग सकता है अस्पताल के नए भवन पर झटका

Fri, 03 Mar 2023 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवन में नया भवन बनाया जाना है। इस नए भवन के निर्माण में नगर पालिका के गठन के बाद इसकी जमीन विभाग के नाम होना बाकी है। इस कारण ही नए भवन के निर्माण में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। अब यदि नगरपालिका का दर्जा छीना तो अस्पताल के नए भवन का निर्माण भी लटक सकता है।
विज्ञापन


सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन निर्माण पर संकट के बादल छाए हैं। जमीन नाम होने की फाइल शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय में अटकी है। इस फाइल को सीवन के नगर पालिका सचिव की तरफ से तो प्रपोजल बनाकर पंचकूला स्थित मुख्यालय में भेज दिया है। परंतु इस पर आगे बात नहीं बढ़ पाई है। उधर, सीवन के नगरपालिका के गठन को लेकर भी विरोध के सुर जारी है। ग्रामीण पंचायत बनाने के पक्षधर हैं।

सीवन में बनना है 30 नए बेड का अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवन में नए भवन के निर्माण के बाद यहां पर 30 नए बेड का अस्पताल बनाया जाना है। इस भवन के निर्माण के बाद खंड सीवन के 30 से अधिक गांव के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इन गांवों में फर्श माजरा, गोबिंदपुरा, फिरोजपुर, सैर, सौथा, खेड़ी गुलाम अली, पहाड़पुर, रामदासपुरा, मलिकपुर, पोलड़ व खानपुर सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


2020 में मिली थी स्वीकृति
लोगों की मांग को देखते हुए यहां 30 बेड का अस्पताल बनाने का निर्णय वर्ष 2020 में लिया था। इसके बाद एस्टीमेट भेजने का कार्य विभाग की ओर से किया गया। इसी बीच वर्ष 2021 की मई में सीवन की ग्राम पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिला था। पहले तो अस्पताल के भवन का निर्माण किराये का भवन नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो पाया था। अब नगर पालिका के अधीन जमीन आने के बाद निर्माण प्रक्रिया रुक गया।
जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम होने के बाद ही शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलविंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की जमीन का रिकॉर्ड इस समय नगर पालिका के नाम होना है। फिर नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के नाम जमीन करवाएगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कोट
स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर नगर पालिका ने जमीन नाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में मुख्यालय स्तर पर ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन नाम होगी। आगे का फैसला सरकार की ओर से लिया जाना है। नरेंद्र शर्मा सचिव नगर पालिका सीवन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें