फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन को नपा का दर्जा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन को नपा का दर्जा, विकास कार्यों में तेजी आएगी : ईश्वर सिंह
विज्ञापन

फोटो-25
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। सीवन को नगरपालिका बनाए जाने की अधिसूचना जारी हो गई है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए पत्र के तहत एसडीएम को नगर पालिका सीवन का प्रशासक नियुक्त किया है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। यह जानकारी हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

विधायक सीवन में समाज सेवी एवं युवा नेता सुधीर मिढा के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया की अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीवन को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। विधायक ने कहा कि नगरपालिका बन जाने के बाद गांव की दशा व दिशा बदलेगी। सीवन वासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी और अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके बाद सीवन में वार्ड बंदी होगी और ड्रा निकाला जाएगा। इस अवसर पर सुधीर मिढा, मनीष मेहता, राजीव शर्मा बिट्टू, कुलदीप शर्मा, गगनदीप सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें