फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में लगाए सायरन लोगों को हिदायतें जारी

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। देश में वर्तमान में उत्पन्न हुई युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त कैथल के आदेशानुसार सीवन नगर में भी प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी है। नगर में नागरिकों को सतर्क करने के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर सायरन लगाने की योजना बनाई गई है, जिसमें से सनातन धर्म मंदिर और नगर पालिका कार्यालय में सायरन लगाए जा चुके हैं। गोगा माड़ी में जल्द ही सायरन स्थापित कर दिया जाएगा। इनकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।
विज्ञापन


सचिव दीपक कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सायरन की आवाज सुनाई देने पर नागरिकों को तत्काल अपने घरों की लाइटें बंद कर लेनी चाहिए और सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस समय अफवाहों से बचना आवश्यक है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। अस्पताल संचालकों से अनुरोध किया है कि वे प्राथमिक चिकित्सा किट जैसी सुविधाएं जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, आपातकालीन दवाइया व जनरेटर आदि की समुचित व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें