फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिमरन, जैसमीन को कराटे में स्वर्ण पदक

Thu, 12 Dec 2024 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्राएं सिमरन व जैसमीन ने नॉर्थ ईस्ट ज़ोन अंतर विश्वविद्यालय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम लता ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता एक से छह दिसंबर तक पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें सिमरन तथा जैसमीन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम कुमिते का हिस्सा रही। इस इवेंट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद जनवरी में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रबंधक समिति के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापिका पिंकी देवी भी उपस्थित रही। इस सफलता में कराटे कोच का भी योगदान महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें