फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नव वर्ष में 105 शुभ तिथियां, खूब बजेगी शहनाई

Thu, 12 Dec 2024 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुए शादियों के सीजन पर 15 दिसंबर से ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद वैवाहिक सीजन 16 जनवरी 2025 से शुरू होगा। नए वर्ष में विवाह के कई शुभ मुहर्त हैं।

हालांकि इस साल विवाह के 107 शुभू मुहूर्त हैं। ऐसे में नए साल में जनवरी से लेकर दिसबंर तक खूब शहनाई बजेगी। 15 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक पौष माह में खर मास के कारण विवाह मुहूर्त नहीं हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी शहर के हनुमान वाटिका के मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने दी है।

उनके अनुसार 14 मार्च से 14 अप्रैल 2025 चैत्र मास में पुन: विवाह साहे नहीं है, वहीं 10 जून से 06 जुलाई गुरु अस्त में भी विवाह नहीं होंगे। 12 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भी विवाह के योग नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चतुर्मास श्रावण, भाद्रपद एवं आश्विन, कार्तिक मास में किन्ही क्षेत्रों में विवाह नहीं करते लेकिन निषेध नहीं है। वहीं वर्ष 2025 के दौरान 107 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, जिसमें नवंबर महीने में सर्वाधिक 14 विवाह मुहूर्त हैं, जबकि दिसंबर महीने में सबसे कम तीन मुहूर्त ही हैं।

ये हैं शुभ तारीख-

n
जनवरी : 16, 17, 18, 19, 21, 22, 24 और 30।

n
फरवरी : 04, 07, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25।

n
मार्च : 03, 05 वही 07, 11 और 12 मार्च।

n
अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 28 और 30।

n
मई : 01, 05, 06, 07, 08, 12, 15, 17, 18, 19 और 28।

n
जून : 01, 02, 04, 07 और 10 जून से 06 जुलाई तक शुक्र अस्त रहेगा जिसके कारण विवाह नही होगे।

n
जुलाई : 11, 12, 13, 20, 21, 28, 29 और 31।

n
अगस्त : 01, 03, 06, 07, 08, 09, 13, 17, 18, 24, 25, 28 और 29।

n
सितंबर : 01, 02, 03, 04, 05 और 07 से 21 सितंबर तक श्राद्धपक्ष में विवाह नहीं होंगे, जिसके बाद 22, 26, 27 और 29 में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

n
अक्तूबर : 01, 02, 03, 07, 11, 22, 24, 26, 27, 28, 29, 30 और 31।

n
नवंबर : 02, 03, 07, 08, 12, 13, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 और 30।

n
दिसंबर : 04, 05, 06, 07

वहीं 12 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक शुक्रास्त रहने के कारण विवाह नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें