कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्रा ने राष्ट्र स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि 18 अप्रैल को आईजी कॉलेज पानीपत में डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसके परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किए गए। जिसमें एमकॉम प्रीवियस की छात्रा सिमरन वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि गर्ग, कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका प्रियंका बिंदलिश व ऋतु गुप्ता मौजूद रही।