फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चौशाला मंदिर से च्यवन ऋषि और माता सुकन्या के चांदी के छत्र चोरी

Sun, 29 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव चौशाला के च्यवन ऋषि मंदिर में मां सुकन्या मंदिर जहां से चोरों ने उडाया छत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत उपमंडल के गांव चौशाला स्थित प्रसिद्ध च्यवन ऋषि मंदिर में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोर महर्षि च्यवन और माता सुकन्या के चांदी के छत्र चुरा ले गए, जिनका कुल वजन करीब 1 किलो 700 ग्राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही कलायत पुलिस के साथ सीआईए-1 और सीआईडी की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर के मुख्य पुजारी बृजेश शास्त्री ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात करीब 9 बजे श्री विग्रहों को विश्राम करवाकर मंदिर के ऊपरी हिस्से में बने अपने कक्ष में सोने चले गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वह मंदिर खोलकर श्री विग्रहों के स्नान आदि के लिए पहुंचे, तो देखा कि मूर्तियों के पास सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि माता सुकन्या और महर्षि च्यवन के चांदी के छत्र गायब हैं। इसके अलावा माता सुकन्या के श्री विग्रह पर चढ़ाए गए गहने भी नहीं मिले, हालांकि ये गहने आर्टिफिशियल बताए जा रहे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, दीवार फांदकर घुसा मंदिर में : मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य सुखबीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसने अपना चेहरा ढंका हुआ था। वह मंदिर के पीछे गली से दीवार फांदकर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

मंदिर में चोरी की इस घटना से ग्रामीण आहत हैं। समिति सदस्यों का कहना है कि आज तक मंदिर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और यहां आमतौर पर ताला भी नहीं लगाया जाता।
विज्ञापन


च्यवन ऋषि व माता सुकन्या का यह मंदिर न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तक में प्रसिद्ध है। फाल्गुन और सावन मास में यहां सप्ताह भर चलने वाले मेलों का आयोजन होता है।

गांव चौशाला के च्यवन ऋषि मंदिर में मां सुकन्या मंदिर जहां से चोरों ने उडाया छत्र

गांव चौशाला के च्यवन ऋषि मंदिर में मां सुकन्या मंदिर जहां से चोरों ने उडाया छत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें