फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन क्षेत्र में बताए नशे के दुष्प्रभाव

Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के अंतर्गत पुलिस टीमों ने शुक्रवार को डोर टू डोर अभियान चलाते हुए सीवन क्षेत्र के आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशा न करने के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार ने नांगल, माझला, फर्शमाजरा, पोलड़, कांगथली, भूना, सैर और ककहेड़ी में मौजूद लोगों से संवाद कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा मुक्ति टीम हर दिन गांव-गांव जाकर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आमजन भी इस मुहिम में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं और इस कल्याणकारी प्रयास की सराहना कर रहे हैं। नशा गंभीर सामाजिक बुराई है, जो किसी के लिए भी लाभकारी नहीं हो सकती। पुलिस द्वारा नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़वाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में नशे से प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे खेल-कूद या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने माता-पिता, गांव और समाज का नाम रोशन करें। नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस अभियान की सफलता के लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

आमजन से अनुरोध है कि वे नशे से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें