कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें श्रुति प्रथम रहीं। द्वितीय स्थान तम्मना और तृतीय स्थान हिना ने प्राप्त किया। अध्यक्षता सतीश मच्छाल जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कैथल ने की। उन्होंने कहा कि वे केवल मेहनत ही नहीं सही दिशा में काम करें तभी सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में 15 से 29 साल के नौजवानों के लिए युवा क्लब पंजीकरण करवाने का कार्य चल रहा है। नौजवान अपने-अपने गांव में 15 से 20 युवाओं का संगठन बनाकर पंजीकृत करवाएं। संवाद