एमडीएन ग्लोबल स्कूल की दो छात्राओं ने हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित जिलास्तरीय साइंस निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया है।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें एमडीएन ग्लोबल स्कूल की छात्रा श्रुति व दिव्या ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने कोविड-19 का शिक्षा पर प्रभाव और मानव जीवन पर जंक फूड के बुरे प्रभाव का लेखन के माध्यम से वर्णन किया। स्कूल निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए बधाई दी और राज्य स्तर पर इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मौजूद स्कूल प्रिंसिपल निधि कांसल, प्रबंधक गौरव गर्ग व अध्यापिका सरिता ने भी बच्चों के हुनर की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।