फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोक्ष का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा ः रश्मि

Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन और प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर वृंदावन से पधारीं कथा व्यास परम पूज्या रश्मि मिश्रा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का मार्ग दिखाती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन चरित्र, भागवत की शिक्षाएं और भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन


कथा के दौरान निर्मल शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी और परिवार सहित विधिपूर्वक भागवत पूजन किया। कथा वाचिका रश्मि मिश्रा ने कहा कि आध्यात्मिक प्रवचनों से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इससे व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझते हुए आचरण में सुधार करता है।
विज्ञापन


कथा में मुख्य रूप से प्रधान राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, बलबीर सैनी, गुरबख्श सीड़ा, मोती राम गर्ग, कृष्ण धीमान, रमेश मिगलानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें