हाथों में कलश लिए हुए महिला भक्तगण। विज्ञप्ति
- फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
गुहला-चीका। विश्वकर्मा मंदिर चीका परिसर में मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली। कथा व्यास आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी नरैण पेंटर और अमरजीत सिंह गिर ने परिवार सहित पहुंचकर व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की और कथा का शुभारंभ करवाया।
26 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा चलेगी और उनकी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपनी हाजिरी लगाएं और कथा का आनंद लें। कथावाचिका जया किशोरी श्रीधाम वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन लीला और राधा-कृष्ण के प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने का नहीं, बल्कि इसके संदेश को जीवन में अपनाने का माध्यम है। कथा के अंत में आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
हाथों में कलश लिए हुए महिला भक्तगण। विज्ञप्ति- फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद